Tuesday, October 20th, 2026

गुजरात की सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने की तैयारी में

अहमदाबाद
यूपी और मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी 'लव जिहाद' पर शिकंजा कसने जा रहा है। गुजरात की विजय रुपाणी (Vijay Rupani) सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने की तैयारी कर रही है। गुजरात के डेप्युटी सीएम नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 'शादी के जरिए जबरन धर्मांतरण' को रोकने के लिए बने कानूनों का अध्ययन कर रही है।

दरअसल बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शादी या किसी अन्य कपटपूर्ण तरीकों से धर्मांतरण रोकने के लिए धार्मिक स्वतंत्रता कानून लाए गए हैं।

'कुछ लोग करते हैं हिंदू लड़कियों को फंसाने का काम'
डेप्युटी सीएम पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोग हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए उन्हें फंसाने या लुभाने या धोखा देने जैसे कार्य करते हैं। हमने देखा है कि ज्यादातर लड़कियों को यह कदम उठाने के बाद पछतावा होता है, क्योंकि वे और उनके परिवार ऐसी स्थितियों में कभी खुश नहीं होते। पटेल ने कहा कि इससे समाज में बंटवारे की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

 

#लव जिहाद

Source : Agency

पाठको की राय